August 15, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने किया ध्वजारोहण

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने आज देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी आवास पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महेन्द्र भट्ट ने कहा कि 15 अगस्त केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष और शौर्य के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है।


उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दे और आने वाली पीढ़ियों के लिए सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प ले।
श्री भट्ट ने प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा रखने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध रहें।