September 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’

हल्द्वानी (नैनीताल)। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने आज हल्द्वानी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता की।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, जनसेवा के संकल्प को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने तथा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को नई गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सार्थक मंथन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का मार्गदर्शन भी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। साथ ही, प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा, जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को सर्वोपरि मानते हुए समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
बैठक में प्रदेश नेतृत्व सहित प्रदेश कार्यसमिति के दर्जनों सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।