मन की बात’ से राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का संदेश: शिवेश कुमार राम
महेंद्र भट्ट बोले—अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
देहरादून। विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के पटेल नगर स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में रविवार को बूथ संख्या 69 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री शिवेश कुमार राम तथा उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

कार्यक्रम के उपरांत दोनों वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
शिवेश कुमार राम ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री शिवेश कुमार राम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देश की जनता से सीधे जुड़ने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देशवासियों के सामने प्रेरणादायी व्यक्तित्वों, सामाजिक कार्यों, नवाचारों, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रस्तुत करते हैं। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को देश की प्रगति में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।
महेंद्र भट्ट ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं, सामाजिक सशक्तीकरण पर दिया जोर
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, वंचितों, शोषितों, अनुसूचित जाति समाज और अन्य जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के समान अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं को महत्वपूर्ण बताया।
बलवीर घुनियाल ने धामी सरकार के प्रयासों की सराहना की
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री बलवीर घुनियाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा, सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति मिल रही है।
महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को किया नमन
कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, विचारों और आदर्शों का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने मानवता, मर्यादा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सद्भाव, नैतिकता, समानता और मानव कल्याण की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना, राज्यमंत्री श्री सुरेंद्र मोगा, श्री रविंद्र कटारिया, श्री देशराज कर्णपाल, श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, श्री स्वराज विद्वान, श्री प्रकाश तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भुजवाण, महामंत्री श्री दर्पण कुमार, प्रदेश मीडिया संयोजक श्री रणजीत सिंह जाखी, श्री सुमेरचंद रवि, श्री विशाल बिरला, श्री विनोद वाल्मीकि एवं श्री नरेंद्र सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
