October 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मालदेवता रोड पर स्ट्रीट लाइट फेस-1 का विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया उद्घाटन

रात्रि में रोशनी की बेहतर व्यवस्था से आमजन को मिलेगी सुविधा, जंगली जानवरों से भी बचाव में मिलेगी मदद
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता रोड स्थित प्राकृतिक स्रोत झरना क्षेत्र में नगर निगम द्वारा स्थापित स्ट्रीट लाइट फेस-1 का उद्घाटन रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया।


इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि स्थानीय निवासियों, राहगीरों एवं पर्यटकों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिल सके। स्ट्रीट लाइट लगने से सड़क पर रोशनी बढ़ेगी और लोगों को अंधेरे के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मालदेवता रोड प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से लोगों की सुरक्षा में मदद मिलेगी तथा जंगली जानवरों के कारण उत्पन्न होने वाले जोखिमों के प्रति भी सतर्कता बढ़ेगी।


विधायक ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने की यह पहल स्थानीय लोगों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share this post