October 4, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

स्वागत समारोह में विधायक काऊ का हुआ आत्मीय अभिनंदन

जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह-आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत : काऊ
देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ आज वंशिका ग्रीन, शीतला माता मंदिर के निकट, तरला नागल, सहस्रधारा रोड में आयोजित स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों, सम्मानित जनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक काऊ का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।


समारोह में विधायक काऊ ने उपस्थित सभी लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से मिलने वाला प्रेम एवं विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत और क्षेत्रवासियों का सहयोग ही संगठन की मजबूती तथा विकास कार्यों की आधारशिला है।
विधायक काऊ ने कहा कि जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी के सहयोग से रायपुर विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।


उन्होंने स्वागत समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह स्नेह और आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगी।

विधायक ने सभी उपस्थित जनों को हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Share this post