दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विधायक काऊ ने दी बधाई
कहा—अनुभव और संगठनात्मक समर्पण से राज्यसभा में मजबूत होगी उत्तराखंड की आवाज
देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक काऊ ने कहा कि दिनेश आर्य के लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभव, संगठनात्मक समर्पण एवं राजनीतिक साधना से उत्तराखंड की आवाज को राज्यसभा में नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश आर्य सदन में प्रदेश के विकास, जनहित एवं उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल राजनीतिक यात्रा की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश और संगठन को निरंतर मिलता रहेगा।
