July 15, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रायपुर विधानसभा में संगठनात्मक बैठक एवं SIR पर गंभीर चर्चा व संगोष्ठी, बूथ सशक्तिकरण पर भी हुआ मंथन

देहरादून, 15 जुलाई 2026। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक (SIR) का आयोजन किया गया। बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ता उसकी आत्मा हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनसेवा के संकल्प को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

रायपुर विधायक ने फार्म 6,7 तथा फार्म 8 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि सभी कार्यकर्ता इन तीनों फार्म को भरवाकर तथा पूरी ताकत,मेहनत और लगन के साथ पूर्व की भांति सिर्फ आगामी 1 माह तक लगातार अपना पसीना बहायें तो भाजपा को कभी कोई हरा ही नहीं सकता है।

प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से अपने विचार रखे।प्रदेश महामंत्री ने आगामी 20 वर्षों तक के रोडमैप के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।


बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने “मजबूत संगठन, सशक्त बूथ, विजयी भाजपा” के संकल्प को दोहराते हुए जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, राज्य मंत्री (दर्जाधारी) विनोद उनियाल, राज्य मंत्री (दर्जाधारी) अभिषेक शाही, देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, महानगर मंत्री मोहित शर्मा, जगदीश सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख, चारों मंडलों के अध्यक्ष,अजबपुर मंडल के सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बीएलए-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।