हरेला पर्व पर रुद्राक्ष एनक्लेव में पौधारोपण कार्यक्रम, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ का लोगों ने किया भव्य स्वागत
देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र के रुद्राक्ष एनक्लेव, डांडा खुदानेवाला सहस्त्रधारा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्थानीय निवासियों ने विधायक का पहाड़ी टोपी पहनाकर, फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी की तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया।

आमजनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव तत्पर रहने वाले विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ की कार्यशैली की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जाती है। हाल ही में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर वार्ड-दर-वार्ड लगातार ताबडतोड बैठकें करने के बाद अब हरेला पर्व के अवसर पर भी वह जनता के बीच पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर लगातार पौधारोपण कार्यक्रमों में सबसे अधिक सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इससे एक बार फिर यह साबित हुआ है कि जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति उनका समर्पण आज भी किसी युवा जनप्रतिनिधि से कम नहीं है।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि वह स्थानीय निवासियों द्वारा किए गए इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए हृदय से आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि वह सदैव क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े मिलेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

विधायक ने चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1974 में कुछ लोग उत्तराखंड के चमोली जनपद के रैणी गांव में पेड़ो की कटाई के लिए पहुंचे तो गौरा देवी ने गांव की महिलाओं से मिलकर पेड़ो से चिपककर उनका संरक्षण किया।उनके इस साहसिक कदम ने पूरे देश और दुनिया का ध्यान पर्यावरण संरक्षण की ओर आकर्षित किया।इसी घटना के बाद चिपको आंदोलन को देश और दुनियाभर में नई पहचान मिली।

उनके ऐतिहासिक योगदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण से हमें तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए गौरा देवी द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,स्थानीय आमजनमानस और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
