July 19, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हरेला पर्व के अवसर पर ओखला सुंदरवाला में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम,रायपुर विधायक रहे मौजूद

देहरादून। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में ओखला सुंदरवाला में पौधारोपण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का पौधा भेंट कर तथा फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने अपने हाथों से पौधारोपण कर किया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


हरेला पर्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित स्थानीय जनता की सराहना करते हुए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है।


रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

विधायक ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश देता है।

More stories