July 21, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

विधानसभा अध्यक्ष ने गुमानीवाला के युवा प्रधान राजेश व्यास के निधन पर शोक संवेदना प्रकट कर दी श्रद्धांजलि (VIDEOदेखें)

ऋषिकेश।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने गुमानीवाला के उप प्रधान राजेश व्यास के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीl
श्रद्धांजलि सभा में श्री अग्रवाल ने कहा कि स्व राजेश व्यास ने जीवन पर्यंत सामाजिक कार्यों के लिए संघर्ष किया और अनेक लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया lउन्होंने कहा कि राजेश व्यास का निधन अपूर्ण क्षति है।श्री अग्रवाल ने कहा कि बहुत छोटी आयु में उन्होंने समाज के लिए अनेक अच्छे कार्य किए हैं जिसे लोग भविष्य में याद करेंगे।श्री अग्रवाल ने इस दुख की घड़ी में स्व राजेश व्यास के परिजनों के साथ खड़े होने की बात भी कही और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की l श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, पार्षद रीना शर्मा, रायवाला के प्रधान अनिल कुमार, नरेंद्र रावत, ताजेंद्र नेगी, राजेश थपलियाल, रुकमणी देवी, प्रवीणा देवी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे l