October 29, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पंडा समाज और हकहकूकधारियों के साथ आप,हर मोर्चो पर खड़ी साथ,देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग – कर्नल कोठियाल,आप सीएम प्रत्याशी

*देवस्थानम बोर्ड को लेकर धामी सरकार तीर्थ पुरोहितों को कर रही गुमराह,तुंरत भंग हो देवस्थानम बोर्ड:कर्नल कोठियाल,सीएम प्रत्याशी,आप*

*पंडा समाज और हकहकूकधारियों के साथ आप,हर मोर्चो पर खड़ी साथ,देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग – कर्नल कोठियाल,आप सीएम प्रत्याशी*

गंगोत्री(उत्तरकाशी)

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने आज गंगोत्री पुहंचकर पंडा पुरोहित समाज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री में सरकार पर देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को तुंरत भंग करनी की सरकार से मांग की है। पंडा पुरोहित भी बोर्ड को भंग किए जाने पर अड़े है। पंडा पुरोहितों ने स्पष्ट कर दिया है यदि 30 अक्टूबर तक बोर्ड भंग करने का फैसला नहीं लिया गया तो पंडा पुरोहित समाज बडे आंदोलन को बाध्य हो जायेगा। कर्नल कोठियाल ने भी पंडा पुरोहितों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि, उन्होंने पंडा पुरोहित समाज के लोगों की बात को गंभीरता से सुना। ये सभी लोग सरकार के देवस्थानम बोर्ड बनाने के फैसले से बिल्कुल भी सहमत और खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस समाज से जुडे लोगों के साथ छलावा किया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर पंडा पुरोहितों ने आंदोलन समाप्त कर दिया था, सरकार ने बोर्ड के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की, जिसमें कुछ पुरोहितों को शामिल किए जाने का वादा किया गया था। लेकिन यह सिर्फ एक झूठा आश्वासन था और कुछ नहीं।

इसके उलट उच्च स्तरीय समिति में पंडा पुरोहितों को शामिल किए बिना ,उनके सुझाव लिए बिना समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सरकार को भेज दी है, जो सरकार द्वारा पुरोहित समाज के लोगों के साथ छलावा करने जैसा है। कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि, पंडा समाज सरकार पर आरोप लगा रहा है कि, देवस्थानम बोर्ड के जरिए उनकी आजीविका पर सरकार सीधा सेंधमारी करना चाहती है। यदि सरकार की मंशा ऐसी नहीं थी ,तो उच्च स्तरीय रिपोर्ट भेजने से पहले पंडा समाज के उच्च पदाधिकारियों से राय शुमारी क्यों नही की गई। लेकिन उच्च स्तरीय समिति ने सरकार के इशारे पर मनमानी करते हुए ,देव स्थानम बोर्ड की अंतरिम रिपोर्ट भेज दी है, जिसे पंडा पुरोहित समाज सिरे से खारिज कर रहा है।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि, यदि पंडा समाज की मांग पर 30 अक्टूबर को फैसला नहीं होता ,तो वह देव स्थानाम बोर्ड भंग करने के लिए आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे, कर्नल कोठियाल ने सरकार से मांग की है कि, पंडा समाज की मांगों पर शीघ्र अमल होना चाहिए । उन्होंने कहा,आम आदमी पार्टी पूरी तरह से पंडा समाज के साथ खडी है ,और जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता ,उन्हें आप पार्टी की ओर से पूर्ण सहयोग और समर्थन किया जायेगा। इस दौरान पंडा पुरोहित समाज के कई लोग और आप कार्यकर्ता गंगोत्री मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

Share this post