September 19, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ भीतरघात करने वालों को नहीं बख्सेंगे,जयचन्दों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा(किस पार्टी ने दिखाया अनुशासन का डंडा,जानने के लिए पढ़ें)

राजनीतिक दलों में चुनाव परिणाम से पहले ही अनुशासन का चाबुक रूकने का नाम नहीं ले रहा है।
कांग्रेस,भाजपा हो या फिर आप,सभी दल वर्तमान विधानसभा के चुनावों में दल के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने पर लगे हुए हैं।





विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने व पार्टी के साथ भीतर घात करने वाले दस पदाधिकारियों को पद मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर छः साल के लिए निष्कासित कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि जिला कांग्रेस के महामंत्री कालीचरण रावत,जिला कांग्रेस महामंत्री चैन सिंह पंवार,ब्लाक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान,जिला महामंत्री नीरज डंगवाल,युवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत,जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसांई,जिला सचिव भारत भूषण कठैत,जिला सचिव मकर वैरवाण,किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी व संगठन मंत्री सुनील नौटियाल ने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के साथ ही भीतरघात करने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें पद मुक्त करते हुए छः साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।



कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इन कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी ओर सदस्य जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ भीतरघात किया है,जांच के आधार पर तत्काल उन्हें भी पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।
पार्टी के अंदर जयचन्दों को बनाये रखने का अब कोई औचित्य नहीं रह जाता है,उन्हें हर हाल में बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।



Share this post