June 19, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

चांदी के कड़ों के लिए किया रिश्ते का खून,काट डाले दादी के दोनों पैर

चांदी के कड़ों के लिए किया रिश्तों का खून,काट डाले दादी के दोनों पैर

वृद्ध दादी के खाने में जहर मिलाकर व फिर बेहोश होने पर कलयुगी पोते ने अपनी ही दादी के पैर काट डाले।
चांदी के कणों की खातिर दो पोतों ने अपनी दादी


के दोनों पैर काट डाले और चांदी के कड़े निकाल लिए। पुलिस ने 75 साल की वृद्धा की हत्या के इस मामले में पोते समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला इंदौर के छोटी खुड़ैल गांव गांव का है जहां गांव में 24 साल के राजेश बागरी ने एक रिश्तेदार के बेटे की शादी में आर्थिक मदद के लिए अपनी दादी जमुना से चांदी के कड़े मांगे. जमुना ने ये कड़े देने से साफ इनकार कर दिया, तो उनके पोते ने अपने 19 साल के दोस्त विजय ढोली के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार जमुना के पोते और उसके साथियों ने पहले उसके खाने में जहर मिलाया और जब वह बेहोश हो गई तो गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और कुल्हाड़ी से उसके दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। बाद में शव को घर के पास ही एक गोबर गैस संयंत्र में छुपा दिया।



जमुना के पोते ने चांदी के दोनों खड़े अपने एक परिचित ड्राइवर के पास गिरवी रख दिए और बदले में ₹6000 लिए। पुलिस ने हत्या के आरोप में बागरी और उसके दोस्त डोली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की गहन छानबीन जारी है,कि आखिर रिश्तों का कोई मोल अथवा महत्व नहीं रह गया था इस प्रकरण में।