November 3, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ की उपस्थिति में तपोवन मंडल की मासिक बैठक शिव मंदिर, शास्त्रीपुरम, तरला आमवाला, देहरादून में आयोजित की गई।


बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, आपसी समन्वय के साथ जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


इस दौरान 6 नवंबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की विशाल जनसभा को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। जनसभा में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने, व्यापक जनसंपर्क करने तथा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this post