November 16, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हरिद्वार में 21-22 नवंबर को होगी भाजपा प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तैयारियों को लेकर मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
देहरादून। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आगामी 21 एवं 22 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित होने वाली प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में पार्टी के सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं प्रभारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न दायित्वों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज एवं श्री तरुण बंसल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक समन्वय, मोर्चों की सहभागिता तथा कार्यसमिति के सुव्यवस्थित आयोजन पर विशेष चर्चा की गई।

Share this post