November 16, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पूर्व सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा के विकसित उत्तराखंड मिशन में सहभागी बनने को उमड़ रही है भीड़ : भट्ट

जॉइनिंग का सिलसिला अब विधानसभाओं स्तर पर ले जाएगी भाजपा !

देहरादून 16 नवंबर। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के चौमुखी विकास और जनकल्याण से चारों तरफ का वातावरण भाजपामय बना हुआ है। यही वजह है कि पार्टी में शामिल होने वालों का अंतहीन सिलसिला जारी है, जिसे अब विधानसभा स्तर पर ले जाया जाएगा।

पार्टी मुख्यालय में हुए इस जॉइनिंग कार्यक्रम में पौड़ी और विशेषकर चौबटाखाल विधानसभा के सैकड़ों लोगों ने भाजपा के सिद्धांतों एवं विचारों में विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, चौबट्टाखाल प्रभारी श्री दर्शन दानु, एवं श्री सुयश रावत भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व मे उत्तराखंड का अभूतपूर्व विकास हुआ है। विकास के साथ विरासत के मूलमंत्र पर चलते हुए, आज उत्तराखंड देश के शीर्ष राज्यों में शुमार है। सभी प्रदेशवासियों को विश्वास है कि 2047 तक देश के विकसित होने से पहले हमे उत्तराखंड को विकसित करना ही है। जिसके लिए भाजपा की सरकारें लगातार तेजी से मिशन की तरह कार्य कर रही हैं और प्रत्येक जागरूक देवभूमिवासी इस मिशन में अपने अपने तरीके सहभागिता कर रहा है। उसमें बड़ी संख्या आप जैसे लोगों की भी है जो अपनी राजनीतिक सामाजिक विचारधारा और मान्यताओं को त्यागते हुए भाजपा के संस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ आ रहे हैं। लगातार इतनी बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल होना प्रदेश में व्याप्त भाजपामय माहौल को दर्शा रहा है। अब पार्टी इस क्रम को चुनावी सरगर्मियां के चलते इसे विधानसभा स्तर कर लेकर जाएगी और बड़ी संख्या में सम्बन्धित क्षेत्रों में पार्टी ज्वाइनिंग के कार्यक्रम आयोजित करेगी।

आज भाजपा में शामिल होने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस महामंत्री श्री ऋतिक नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस श्री कुलदीप सजवान, छात्रसंघ अध्यक्ष वेदीखाल श्री शुभम रावत, कांग्रेस कार्यकर्ता श्री आशीष कुमार श्री प्रदीप कुमार, श्री यतीश कुमार, श्री राधा कृष्ण कुकरेती, सेवानिवृत इंजिनियर श्री सत्य प्रकाश कुकरेती, सामाजिक कार्यकर्ता श्री भुवनेश ध्यानी, श्री सोहन सिंह नेगी, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ताजमहल सिंह नेगी सेवानिवृत्ति हवलदार संजय सिंह, अर्जुन सिंह नेगी, भूतपूर्व सैनिक रमेश रावत, विशंभर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, श्री शिव मोहन नेगी, श्री अनूप रावत, श्रीमती संतोषी देवी, श्रीमती पूनम रावत, श्रीमती अंजू रावत, श्रीमती पुष्पा रावत, श्री अमन नेगी, श्री कृष्ण कुमार, श्री अंकित, श्री विजय असवाल प्रमुख नाम रहे।

Share this post