November 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान(VIDEO देखें)

मां के सम्मान में पौधा, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ ने चलाया अभियान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ, उत्तराखंड की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बंजारावाला स्थित सामुदायिक भवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अनमोल हैं और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ मां के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का भी संदेश देता है।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक सचिन अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का आह्वान किया।


सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश रमोला ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण एवं पौधों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share this post

More stories