रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया,नेक काम के लिए हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
कुमाऊं मित्र मंडल एवं दून युवा समिति ओखला सुंदरवाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
देहरादून। कुमाऊं मित्र मंडल तथा दून युवा समिति ओखला सुंदरवाला के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि आंखें मनुष्य के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं। स्वस्थ दृष्टि व्यक्ति के दैनिक जीवन, शिक्षा, कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता के लिए बेहद आवश्यक है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को नेत्रों की नियमित जांच कराने तथा आंखों के प्रति विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया।

विधायक ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं।

उन्होंने आयोजकों से भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर लगातार आयोजित करने का आह्वान किया और अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
