Recent Posts

July 7, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर छात्रा सम्मेलन आयोजित,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने छात्राओं को किया संबोधित

काशीपुर। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने आज संगठनात्मक जिला काशीपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित छात्रा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं, महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


अपने संबोधन में महेन्द्र भट्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने छात्राओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज की युवा शक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहकर देश और समाज की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


  • कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रुचि भट्ट, महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

More stories