September 8, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भगत सिंह कॉलोनी में सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण, क्षेत्रवासियों ने विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ का जताया आभार

आज रायपुर विधानसभा क्षेत्र के भगत सिंह कॉलोनी, वार्ड संख्या 51, वाणी विहार में क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए एक भव्य सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। सामुदायिक भवन के लोकार्पण से क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।


इस अवसर पर उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनसुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र की जनता को विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।


लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने सामुदायिक भवन की सौगात मिलने पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ एवं क्षेत्रीय पार्षद त्रिलोक सिंह बरगली का दिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय स्तर पर ऐसे भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे पूरा कर विधायक एवं पार्षद ने जनभावनाओं का सम्मान किया है।


क्षेत्रवासियों ने विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्क, सामुदायिक सुविधाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।


इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि जब जनता की आवश्यकताओं को समझकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारते हैं, तो उसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलता है। भगत सिंह कॉलोनी में सामुदायिक भवन का निर्माण भी इसी जनहित की भावना का उदाहरण है।


कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ एवं पार्षद त्रिलोक सिंह बरगली का पुनः आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में विकास कार्य इसी गति से जारी रहेंगे।