October 24, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

धामी सरकार जनता के द्वार: रानीपोखरी में रात्रि चौपाल, जनसमस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

राज्यमंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने जनसेवा, जनविश्वास और जनभागीदारी कार्यक्रम में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएँ


देहरादून। उत्तराखंड सरकार की “धामी सरकार जनता के द्वार” पहल के अंतर्गत जिला प्रशासन देहरादून द्वारा विकासखंड डोईवाला के मौजा रानीपोखरी में रात्रि चौपाल एवं जनसेवा, जनविश्वास और जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।


कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्री के.के. मिश्रा, नोडल अधिकारी, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्यों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को अधिकारियों के समक्ष रखा।


रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।


इस पहल का उद्देश्य सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाना है।


कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याएँ सीधे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। धामी सरकार की इस पहल से जनभागीदारी को बढ़ावा देने और आमजन तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

Share this post