June 24, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

दायित्व मिलने के बाद पहली बार माँ सुरकंडा देवी के दरबार पहुंचे धीरेन्द्र पंवार

देहरादून। मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र पंवार ने दायित्व मिलने के बाद पहली बार पावन सिद्धपीठ माँ सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ सुरकंडा देवी के श्रीचरणों में प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
धीरेन्द्र पंवार ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान से जुड़े सिद्धपीठ माँ सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन कर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। उन्होंने प्रदेश की उन्नति, विकास तथा समस्त जनमानस के मंगलमय जीवन के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर का दिव्य एवं भक्तिमय वातावरण मन को अपार शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष प्रदान करता है। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ सुरकंडा देवी की असीम कृपा समस्त उत्तराखंडवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए भी माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।