June 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

2022 के विधानसभा के आम चुनावों में धामी ही होंगे भाजपा का चेहरा

2022 के विधानसभा के आम चुनावों में धामी ही होंगे भाजपा का चेहरा
————————————————————————
उत्तराखंड में वर्ष 2022 में होने जा रहे विधानसभा के चुनावों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा का चेहरा होगा,पार्टी खासतौर पर युवा मतदाताओं को जिनकी कि राज्य में अच्छी खासी तादाद है को अपने पक्ष में करने व फिर से सरकार बनाने के सपने को साकार करने के लिए ये दांव खेलने जा रही है,ऐसा पार्टी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दे दिये हैं।
भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के इशारे पर “युवा नेतृत्व 60 प्लस”का नारा दिया है।
इसके साथ ही भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य की 70 में से 60 विधानसभा की सीटें जीतने का टफ लक्ष्य भी एक प्रकार से दे दिया है।
भाजपा ने इससे पूर्व वर्ष 2012 के विधान सभा के आम चुनाव में खंडूरी है जरूरी का नारा देकर बुजुर्ग व अनुभवी नेता पर भरोसा जताया था,खंडूरी दल को सत्ता के निकट तो ले गये,लेकिन कुछ ही सीटों की कमी के कारण पार्टी को सत्ता की चासनी चखने का सुअवसर नहीं दे पाये।
धामी सरकार की पहली कैबिनेट ने राज्य के 22 हजार पदों को भरने की घोषणा कर चुनावी वैतरणी पार करने की दिशा में पहला मास्टर स्ट्रोक खेला है,अब तो आने वाला समय ही बतायेगा कि धामी सरकार की धमक कितनी सीटें जीतने में सफल हो पाती है।