October 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तराखंड में कर्फ्यू 20 जुलाई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा,साप्ताहिक बंदी का अधिकार संबंधित जिलाधिकारी को

देहरादून।
हालांकि राज्य में कोरोना के मामले अब नगण्यता की ओर जा रहे हैं,परन्तु राज्य सरकार अपने राज्य के आमजनमानस के लिए किसी भी प्रकार का कोई रिश्क नहीं छोड़ना चाहिए रही है,यही कारण है कि उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है।। साथ ही सरकार वीकेंड पर पर्यटन स्थलों को खोलने के निर्णय का अधिकार डीएम को दे दिया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। उनियाल ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर साप्ताहिक बंदी का दिन तय करने का अधिकार अब डीएम को दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते और बढ़ाया जा रहा है। साथ ही बाहर से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने पर कोरोना रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा।
राजधानी में उत्तराखंड सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में कोरोना Curfew को 20 जुलाई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पहले की तरह ग्रामीण इलाकों में डीएम को विशेष पावर दी गई है। कोरोना वैक्सीन के लिए जाने वालों को नहीं रोका जाएगा। शादी में 50 लोगों की इजाजत है और सभी के पास 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।शवयात्रा में भी 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोचिंग सेंटर खुल सकती है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन होना अनिवार्य है। सामाजिक कार्यक्रम व खेल गतिविधियां बंद रहेंगी। दूसरे राज्यों से आने वालों को 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। वही देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।

Share this post