July 3, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

4 जुलाई को IDPL में मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जनसभा,रायपुर विधायक ने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने के अवसर पर शनिवार, 4 जुलाई को ऋषिकेश स्थित IDPL मैदान में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी रायपुर विधानसभा की ओर से इस जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
भाजपा के रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’ ने रायपुर विधानसभा से सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया है। इसके लिए रायपुर विधानसभा के सभी 24 वार्डों से कार्यकर्ताओं के आवागमन हेतु बसों की व्यवस्था की गई है। सभी बसें शनिवार सुबह 8:30 बजे अपने-अपने वार्डों से IDPL मैदान, ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेंगी।
पार्टी संगठन ने वार्डवार नियुक्त बस प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बसें निर्धारित समय पर पूर्ण क्षमता के साथ रवाना हों। साथ ही सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित करेंगे। रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’ ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए रायपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और विकास के संकल्प को मजबूत करने की अपील की है।