लोक भवन में राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
देहरादून, 02 जुलाई 2026। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच राज्य की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों और महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
