October 30, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

नशे के सेवन से शरीर और मन दोनों ही नकारात्मक रूप से प्रभावित : डॉ0 अंकित धवन

डाॅ0 देव कृष्ण थपलियाल

 

*नशे के सेवन से शरीर और मन दोनों ही नकारात्मक रूप से प्रभावित : डॉ0 अंकित धवन*

*प्राचार्य डॉ0 जितेंद्र कुमार नेगी ने कहा युवा आगे आ कर समाज को दिशा देने का काम करें*

*पैठाणी* । “एंटी ड्रग सेल” राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में ड्रग तथा दूसरे नशे के खतरों को लेकर एक विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अंकित धवन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। ड्रग सेवन से मानव जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर डॉ0 धवन ने विस्तार पूर्वक अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया, मादक द्रव्यों के सेवन से शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे मे बताया कहा की इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रहा जा सकता । नशे के सेवन से साथी को भी अत्यधिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होने कहा हृदय रोग से लेकर कैंसर तक गंभीर बिमारियां तक होने का खतरा लगातर बना रहता है। एक बार नशे की लत लगने से उससे छुटकारा पाना संभव नहीं है । इसलिए नशे से बचना ही उसका उचित इलाज है ।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 जितेंद्र कुमार नेगी ने कहा कि समाज को नशे से बचाने के लिए युवाओ को आगे आना चाहिए । उन्होने कहा की युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा से प्रदेश और देश आगे बढ़ सकता है।
कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के अलावा अनेक प्राध्यापकों ने भी गोष्ठी में प्रतिभाग किया । डॉ0 वीरेंद्र चंद, श्री राम सिंह नेगी डॉ0 गोपेश कुमार सिंह डॉ0 राजीव दुबे, श्री राजकुमार पॉल डॉ0 श्याम मोहन सिंह डॉ0 अखिलेश कुमार सिंह श्री लक्ष्मण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Share this post