October 30, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

वीर जवान आकाश चौहान के शहीद होने पर राज्यमंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने व्यक्त किया गहरा शोक

माँ भारती की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना
देहरादून। मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के शिमलास ग्रांट निवासी तथा 17 कुमाऊँ रेजिमेंट में सेवारत वीर जवान आकाश चौहान के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए वीर जवान आकाश चौहान का सर्वोच्च बलिदान समूचे प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। माँ भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस वीर सपूत को शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
पंवार ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस असहनीय घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
देश सदैव अपने वीर सपूत के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण का ऋणी रहेगा।

Share this post

More stories