October 30, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर भाजपा अध्यक्ष ने जताया गहरा दुख!

देहरादून 30 अक्टूबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि बदरीनाथ धाम से लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। जिसमें हेलीकॉप्टर के पायलट समेत 6 लोगों के मृत होने की दुखद सूचना आई है। घटना की जानकारी मिलते ही शासन और प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया , लेकिन अफसोस उन्हें बचाया नहीं जा सका है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा,” भगवान श्री बदरी विशाल सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने दे। साथ ही सभी शोकाकुल परिजनों को भी इस असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है।

Share this post