July 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा पदाधिकारियों ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से की शिष्टाचार भेंट

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अगस्त्यमुनि मंडल के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद, निवर्तमान महामंत्री श्री योगेश सेमवाल एवं श्री अजय जोशी ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान संगठनात्मक विषयों, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि जनसेवा का संकल्प और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।