September 29, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर भट्ट ने दिया पुत्र के विवाह का निमंत्रण

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान महेंद्र भट्ट ने अपने सपुत्र के आगामी विवाह समारोह का स्नेहिल निमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा। इस अवसर पर श्री भट्ट के साथ उनकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण परिवार का सहर्ष स्वागत करते हुए उन्हें अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीय मार्गदर्शन प्रदान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात को लेकर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री से मिलना सदैव ऊर्जादायी और प्रेरणादायक होता है। परिवार सहित प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त होना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का विषय है।

Share this post