सीएम धामी के मार्गदर्शन में रायपुर खादर को मिली पेयजल सुविधा की सौगात
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर पेयजल सुविधा
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रायपुर खादर, वार्ड संख्या-3, रांझावाला में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया।

पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

लंबे समय से बेहतर पेयजल सुविधा की आवश्यकता वाले क्षेत्र में इस कार्य को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

क्षेत्र की आवश्यकताओं और स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है और इसके विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

रायपुर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।

जनसमस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास जनसेवा के संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
