October 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

श्रद्धा सम्मान लोकपितृ समारोह-2026 में शामिल हुए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’

उत्तराखंड के शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान के साथ संस्कृति, संस्कार एवं प्रकृति की समृद्ध विरासत पर किया प्रकाश
देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने आज दीप नगर, थाना नेहरू कॉलोनी के निकट स्थित संस्कृत विभाग ऑडिटोरियम में आयोजित ‘श्रद्धा सम्मान लोकपितृ समारोह-2026’ में प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि अपनी विशिष्ट संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, लोक परंपराओं और मनोहारी प्राकृतिक संपदा के लिए देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है।


उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान से हमें अपनी मातृभूमि, संस्कृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है। हमारी लोक संस्कृति, रीति-रिवाज, लोकगीत, लोक परंपराएं और संस्कार उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।


विधायक ने कहा कि उत्तराखंड की हिमालयी वादियां, नदियां, वन, तीर्थ और प्राकृतिक सौंदर्य इसकी विशिष्ट पहचान हैं।

हमें विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा।


उन्होंने समारोह के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उपस्थित लोगों से उत्तराखंड की समृद्ध विरासत और लोक परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया।

Share this post