September 9, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सेवा संकल्प अभियान को लेकर अजबपुर मंडल की कार्यशाला आयोजित, विधायक काऊ ने कार्यकर्ताओं से किया सेवा भाव से जुटने का आह्वान

देहरादून। अजबपुर मंडल द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत मंडल कार्यशाला का आयोजन रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के कैंप कार्यालय, ब्रह्म निवास, अजबपुर कलां में किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।


कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत 16 सितंबर को देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस से होगी। इसके बाद 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से यह अभियान पूरे एक माह तक, 17 अक्टूबर तक, व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।


विधायक काऊ ने कहा कि यह अभियान देश और प्रदेश की आम जनता को समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करें और जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।


उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “अगले पांच माह तक आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में अपना सर्वस्व दें। इसके बाद आगामी पांच वर्षों में जनता की सेवा के लिए मैं पूर्व के दशकों की भांति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा और कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।”

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा ही कार्यकर्ता की वास्तविक पहचान है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया जा सकेगा।

महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी को आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वाहन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,महानगर मंत्री जगदीश सेमवाल,मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती, मंडल प्रभारी एकता जाटव ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल बेदी,कार्यकारिणी सदस्य राकेश काला,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधा रावत,मंडल महामंत्री प्यारेलाल विजल्वान,अनिता बडोला, मंडल के सभी पार्षद,पदाधिकारी,सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।