गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर कार्य-मंत्रणा बैठक में शामिल हुए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित होने जा रहे विधानसभा सत्र के संबंध में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के आवास पर आयोजित कार्य-मंत्रणा बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान विधानसभा सत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा प्रदेश के विकास, जनहित और जनअपेक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
Share this post
