शिव महापुराण कथा में शामिल हुए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ, शिवपुराण के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर डाला प्रकाश
श्रावण मास में शिवभक्ति में लीन दिखे विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, शिव महापुराण कथा में लिया आशीर्वाद
24वीं संगीतमय शिव महापुराण कथा में पहुंचे विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, बोले— संस्कारों की सबसे बड़ी पाठशाला है शिवपुराण

देहरादून। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री विश्वनाथ शिव मंदिर, कैलाश विहार, लाडपुर में आयोजित 24वीं संगीतमय शिव महापुराण कथा में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सहभाग कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने शिव महापुराण कथा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिवपुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, संयम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य ज्ञान है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ऐसी कथाएं भावी पीढ़ी में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विधायक ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और शिव महापुराण का श्रवण मन, वचन और कर्म की शुद्धि के साथ समाज में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय महिला-पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर शिव महापुराण कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया तथा भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।
