June 30, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व: महेन्द्र भट्ट ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने सिख पंथ के छठे गुरु, धर्म एवं शौर्य के अद्वितीय प्रतीक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में महेन्द्र भट्ट ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी का जीवन त्याग, तप, साहस, धर्म रक्षा और मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, न्याय, सेवा और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी का संदेश हम सभी को धर्म, राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उनके बताए आदर्शों को आत्मसात कर हम एक समरस, सशक्त और सेवा भाव से परिपूर्ण समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
महेन्द्र भट्ट ने सभी प्रदेशवासियों से गुरु साहिब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।