केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
देहरादून। भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड आगमन पर राज्य मंत्री मधु भट्ट ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री मधु भट्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया तथा उत्तराखंड की ओर से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नड्डा जी के नेतृत्व में देश का स्वास्थ्य क्षेत्र निरंतर सुदृढ़ हो रहा है और उनकी कार्यशैली जनसेवा एवं सुशासन के प्रति समर्पित है।

मधु भट्ट ने केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड प्रवास को प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।
