Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रानीपोखरी मंडल बैठक में संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने आज डोईवाला विधानसभा के रानीपोखरी मंडल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर (SIR), संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए महेन्द्र भट्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और उनका लाभ सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
बैठक में संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा विभिन्न आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला,आंदोलनकारी कल्याण एवं सम्मान परिषद के अध्यक्ष सुभाष बर्थवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।