June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

नेत्र रूपी अनमोल रत्नों का रखें ध्यान-डाॅ0 संजीव कुमार

देहरादून। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर संजीव अग्रवाल और अनुराग भोला ने नेत्र सर्जन डॉक्टर संजीव कुमार को बुके देकर सम्मानित किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आम लोगों के बीच डॉक्टरों का विश्वास हमेशा कायम रहेगा। किसी भी मरीज के लिए डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। इसीलिए डॉक्टर भी रात-दिन एक कर के अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं।

नेत्र सर्जन डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि डॉक्टर्स डे केवल एक दिन के लिए ही नहीं अपितु हमेशा ही समझा जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भगवान के दिए हुए अपने नेत्र रूपी अनमोल रत्नों का विशेष ध्यान रखें।