May 4, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

आप चंपावत उपचुनाव में अन्य दलों से नहीं करेगी दो-दो हाथ,आप नेता डी के पाल ने कही ये बात

आप चंपावत उपचुनाव में अन्य दलों से नहीं करेगी दो-दो हाथ,आप नेता डी के पाल ने कही ये बात
—————————————————————–
देहरादून।
इसी वर्ष सम्पन्न हुए आम विधानसभा चुनाव में दमखम से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ी आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की चंपावत सीट पर 31 मई को होने जा रहे उपचुनाव में शिरकत नहीं करेगी।
उत्तराखंड मे चंपावत के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी अन्य दलों से इस बार दो-दो करने के मूड मे नहीं है।आपको बता दें चंपावत में उपचुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी आज अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेगी।
राज्य की अस्थाई राजधानी देहरादून में आज आप नेता डी के पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ेगी,लेकिन इसके अलावा निकायों के चुनाव हों या फिर पंचायतों के चुनाव पार्टी पूरे दमखम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कर राज्य में नया इतिहास बनायेगी।
विदित ही है कि चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। जिसका परिणाम 3 जून को आएगा। दरअसल पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे।इसलिए अब उप चुनाव हो रहा है।चंपावत के बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था।
आप के मैदान में न रहने से यह उपचुनाव राज्य की दो राष्ट्रीय व परंपरागत प्रतिद्वंदियों भाजपा व कांग्रेस के मध्य ही मुख्य मुकाबला होना तय है।
3 जून को यह तय हो जायेगा कि धामी ही इस प्रदेश के मुखिया होंगे या फिर राज्य को मिलेगा कोई नया मुखिया।