June 18, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

कार्यकर्ता ही आम आदमी पार्टी की रीढ़,300यूनिट फ्री बिजली कार्ड बनने का कार्य जोरों पर-त्रिलोचन जोशी

रविंद्र कनवाल

कार्यकर्ता ही आम आदमी पार्टी की असली रीढ़- त्रिलोचन जोशी
——————————————————————-
कालाढूंगी।
उत्तराखंडभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद जी की विचार धारा को जन जन पहुंचाते हुए बिजली गारंटी यानी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 300 यूनिट बिजली की गारंटी बड़ी शालीनता से जनता के सामने रख रहे हैं,जिसे सुन लोग खुश भी हो रहे हैं। और आप के पक्ष में वोट देने की बात कर रहे है।
कालाढूंगी विधान सभा में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य त्रिलोचन जोशी के नेतृत्व में सभी साथी बड़ चढ़ कर इस अभियान को उत्साह के साथ जनता के बीच लगातार जा रहे है श्री जोशी जी ने इस सफल अभियान में सभी साथियों से बात रखते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही रीढ की हड्डी होता है जो आज दिखाई दे रहा है अभियान सफलता की ओर जा रहा है जनता भरपूर सहयोग दे रही है
आज के इस सफल अभियान में प्रदेश प्रवक्ता श्री देवेंद्र कोटलिया, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के श्री खंडेलवाल जी,पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण भट्ट जी, पूर्व किसान यूनियन के अध्यक्ष श्री हरीश पांडे जी, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मोहन किमतरिय, क्रांतिकारी गोपाल सिंह और क्रांतिकारी साथी रवींद्र कनवाल ने सफल बनाया
सभी साथियों एक स्वर में कहा आगे भी इसी तरह गांव गांव जाकर बिजली अभियान और दिल्ली प्रदेश के सीएम अरविंद केजरीवाल जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे।