October 29, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

नंदा देवी कन्या योजना “हमारी कन्या हमारा अभिमान”योजना का धन नही मिलने पर उक्रांद ने तरेरी आंख

 

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

हल्द्वानी।

नंदा देवी कन्या योजना “हमारी कन्या हमारा अभिमान”योजना का धन नही मिलने पर उक्रांद ने तरेरी आंख
—–‐——————————————————————

आज नंदा देवी कन्या योजना “हमारी कन्या हमारा अभिमान” योजना के अंतर्गत कन्याओं को दी जाने वाली धनराशि का आवंटन ना होने से कुसुम खेड़ा क्षेत्र की महिलाओं को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद रवि वाल्मीकि तथा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव उत्तम सिंह बिष्ट बाल विकास अधिकारी से मिले। कन्याओं के खाते में धनराशि आवंटित ना किए जाने का कारण पूछा जिसपर उनके द्वारा बताया गया कि बजट उपलब्ध ना होने के कारण कन्याओं के खाते में धनराशि जमा नहीं कराई जा सकी है। जबकि कुछ लाभार्थियों को धनराशि उनके खाते में दे दी गई है। यहां यह बताते चलें की 2013, 14 ,15 में कई लाभार्थियों के खाते में पैसे नहीं आए जबकि उसके बाद के वर्ष के लाभार्थियों के खातों में पैसे आ चुके हैं।
इस प्रकार की अनियमितता पर उत्तराखंड क्रांति दल जल्दी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा एवं उनसे मिलेगा ताकि जन समस्याओं का समाधान किया जा सके।
उक्रांद पदाधिकारियों ने कहा एक ओर भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है वहीं बेटियों के खाते में धनराशि डालने में ढीलेपन से इनका दोहरा चरित्र सामने आया जिसे उत्तराखंड की जनता और उत्तराखंड क्रांति दल बर्दाश्त नहीं करेगा और इस लड़ाई को आगे तक लड़ेगा।
नगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि जी ने कहा की कन्या धन के बंटवारे में इस प्रकार लोगों को परेशान किया जा रहा है,जबकि सभी लाभार्थी इसके हकदार हैं तो फिर किसी को धनराशि आवंटित करना और किसी के खाते में धनराशि आवंटित ना करना यह एक नाइंसाफी है।
प्रदेश संगठन सचिव युवा उत्तराखंड क्रांति दल उत्तम सिंह बिष्ट ने कहा
यह एक गंभीर मामला है जिसे सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए।एक ओर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है दूसरी तरफ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार किया जा रहा है सभी लाभार्थियों को लाभ मिलना चाहिए अन्यथा यूकेडी आंदोलन को बाध्य होगी।
कार्यक्रम में दीपा बिष्ट, नीरज पालीवाल, बीना देवी , महेंद्र बिष्ट सहित दर्जनों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share this post