October 28, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

महिला अधिकारों को लेकर राजकीय डिग्री कॉलेज नंदासैण में मंगलवार को होगा संगोष्ठी का आयोजन

राजकीय डिग्री कालेज नंदासैण विकासखंड कर्णप्रयाग चमोली के तत्वावधान में कल दिनांक 13 जुलाई 21 को महिला अधिकारों के लेकर एक संगोष्ठी आयोजन किया जायेगा है I जिसका टॉपिक “महिलावाद की अवधारणा और महिला अधिकार” है, जिसमें देश प्रदेश के अनेक जाने- माने स्त्री अधिकारों के आंदोलनकर्ता व विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे I कार्यक्रम के संयोजक व संचालन कर्ता डॉ0 सुबोध सिंह भंडारी ने बताया कि अभी तक पूरे देश से करीब 300 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है I यह ऑनलाइन संगोष्ठी प्रात: 10:30 से प्रारंभ होगी, डॉ0 सुबोध ने सभी सभी प्रतिभागीगण से 10 मिनट पहले जुड़ने का आग्रह किया है I
संगोष्ठी को निदेशक उच्च शिक्षा डॉ 0 कुमकुम रौतेला, दून विश्वविद्यालय देहरादून की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डगवाल, महिला अधिकारों के लिए निरंतर काम करने वाली गढ़0विश्व विद्यालय श्रीनगर की प्रोफेसर डॉ0 हिमांशु बड़ाई, मनीला डिग्री कोलेज की प्राचार्य प्रोफेसर जया पांडे डॉकपत्थर डिग्री कोलेज के प्रोफेसर राजकुमारी भंडारी चौहान, एसोसिएट प्रोफेसर राखी पंचोली तथा प्रयागराज विश्वविद्यालय की प्रोफेसर हेमलता पंत जिन्हें महिला अधिकारों, पर चर्चा- परिचर्चा के लिए अनेक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलो पर आमंत्रित किया जाता है महिला सशक्तिकरण व रोजगार के लिए मशरूम , तथा फलो पर लगने वाले अनेक रोगों के उपचार की दवा की खोज के लिए अनेक मंचों पर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया है आदि विशिष्ट महिलाये सम्बोधित करेंगी I
महाविद्यालय नंदासैण के प्राचार्य डॉ0 बी0 के0 सिंह संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे, संगोष्ठी प्रात: 10:30 से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी I

Share this post

More stories