Recent Posts

November 4, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

जन समस्याओं के समाधान को लेकर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया,कहां,जानने के लिए VIDEO देखें

ऋषिकेश।
जन समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतीत नगर ग्राम पंचायत भवन में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधिवत रूप से किया गया।शिविर मे श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही विभागीय स्तर पर न की जाए।उन्होंने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण भी किया।
शिविर में विभिन्न विभागों की समस्या से संबंधित 126 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से संबंधित विभागों द्वारा 83 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया वहीं 43 शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया गया।शिविर में पेंशन योजनाओं से संबंधित 10 आवेदन पत्रों को निस्तारित किया गया, 20 लाभार्थियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु पंजीकरण किया गया जिसमें मौके पर 7 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए, 11 दिव्यांग लाभार्थियों के यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण किया गया, राशन कार्ड संबंधी 30 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।शिविर में 55 परिवार रजिस्टर की नकल संबंधी कार्य हए जिसमें 48 परिवार रजिस्टर जारी की गई।
शिविर के दौरान समाज कल्याण, चिकित्सा विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, लीड बैंक अधिकारी देहरादून एवं बाल विकास विभाग के स्टाल लगाए गए।
शिविर में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।यहां पर आए लोगों को सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया। परिसर में स्थापित विभागीय स्टाॅलों से ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं का लाभ उठाया तथा प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज प्राप्त किये।
बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके, इसके लिए विभागीय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे, इसके लिए बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया है। इससे सभी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया जा सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता के प्रति समर्पित रहे और जिम्मेदारी से कार्यों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा की सरकार का उद्देश्य अच्छी कार्यप्रणाली के साथ जनता को बेहतर सेवा देना है ताकि जनता को उसका लाभ मिल सके।

बहुदेशीय शिविर में परियोजना निदेशक डीपीआरओ विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी विकासनगर परितोष कुमार, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता सिंह, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य रीना रागड, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रधान सोवन सिंह कैंतूरा, प्रधान प्रतीत नगर अनिल कुमार, प्रधान गोहरी माफी रोहित नौटियाल, प्रधान चमन पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा जोशी, ज्योति जुगलान, बॉबी रागड, वीना डंगवाल, वेद ग्वाडी, कुंवर सिंह नेगी, रमन रागड, सतपाल सैनी, राजेश जुगलान आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Share this post

More stories