October 8, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

संगठन की शक्ति कार्यकर्ता, कार्यकर्ता की शक्ति संगठन : बांसुरी स्वराज

2027 के मिशन को लेकर भाजपा महानगर ने कसी कमर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
देहरादून। भाजपा उत्तराखंड की सह-प्रभारी सुश्री बांसुरी स्वराज के प्रथम देहरादून आगमन पर भाजपा देहरादून महानगर की ओर से आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, जनहित से जुड़े विषयों तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन एवं संवाद हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ता को संगठन की मूल शक्ति बताते हुए कहा कि “कार्यकर्ता ही एक ऐसा दायित्व है, जो सदैव रहता है—चाहे हमारे जीते जी हो या हमारे दिवंगत होने के पश्चात।” उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो संगठन के विचार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।


उन्होंने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ संगठनात्मक तैयारियों में जुटने का आग्रह किया।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज, कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक श्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर विधायक श्री खजान दास,रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ,विधायक धर्मपुर श्री विनोद चमोली, विधायक कैंट श्रीमती सविता हरबंस कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी श्री राकेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सीताराम भट्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विनय गोयल, प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन एवं मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।


बैठक में उत्तराखंड सरकार के देहरादून महानगर में निवासरत दायित्वधारीगण, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश एवं महानगर प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा महानगर अध्यक्ष एवं महामंत्री, पार्षद एवं नामित पार्षद सहित बड़ी संख्या में अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण और आगामी चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया।

भाजपा नेताओं ने बूथ को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सतत संवाद और जनसेवा को संगठन की प्राथमिकता बनाने पर जोर दिया।

Share this post