September 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ ने रमेश रमोला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ द्वारा आज 9 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा यात्रा’ में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।

यह यात्रा देहरादून के गांधी पार्क से प्रारंभ हुई, जिसका उद्देश्य घर-घर तिरंगा फहराने, देश के गौरव एवं मान-सम्मान को बढ़ाने तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश देना रहा।

सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश रमोला के नेतृत्व में नैनीताल एवं हरिद्वार जिला संयोजक तेज प्रकाश शर्मा तथा सह संयोजक इलम चंद्र एवं पी.एल. सेठ सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर हरीश नैथानी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भी सहभागिता की। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई।


भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 14 अगस्त 2026 को बांजावाला, देहरादून में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा लगाए जाने वाले पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा संसद सत्र चलने के कारण धर्मपुर विधायक विनोद चमोली को पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाए जाने का सुझाव दिया गया, जिसे सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा स्वीकार कर लिया गया।


कार्यक्रम के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

Share this post