May 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

टीम मोदी सपोर्टर संघ ने मेधावी गौरव को92% अंक व एकता को 81% अंक प्राप्त करने पर किया सम्मानित

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

टीम मोदी सपोर्टर संघ ने मेधावी
गौरव को92% अंक व एकता को
81% अंक प्राप्त करने पर किया सम्मानित
———————————————————————
चंपावत जिले के पंकज पंत के दोनों होनहार बच्चों गौरव व एकता ने शानदार अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता के साथ साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
गौरव के पिता पंकज पंत पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं।
गौरव पंत ने उत्तराखण्ड बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में 92% अंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया। गौरव जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत के छात्र हैं।उनके द्वारा प्राप्त किये अंकों से उनके गाँव व परिवार में खुशी का माहौल है।
लोग उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं।गौरव ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों व पिता जी को दिया है।
उनके पिता पंकज पंत ने अपने बच्चों सफलता का श्रेय बेटे व बिटिया के गुरुजनों को दिया है।
उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों का दिल से आभार व्यक्त किया।वही उनकी बेटी ने 12वीं की परीक्षा में 81.8 %अंक प्राप्त किये।
दोनों बच्चों को उत्कृष्ट अंकों की प्राप्ति के लिये टीम मोदी सपोर्टर संघ ने इन्हें प्रतिभा सम्मान पत्र देकर सम्मानित करके इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम मोदी सपोर्टर संघ ने कहा कि दोनों होनहार बच्चों ने चंपावत जिले का नाम रोशन किया है।

About The Author