October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हिन्दू वाहिनी ने किया हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन,बच्चों को बांटे उपहार

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

हिन्दू वाहिनी ने किया हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन,बच्चों को बांटे उपहार
—————————————————————-
रूद्रपुर।हिन्दू युवा वाहिनी ने
सावन के पावन महीने में दूसरे मंगलवार के दिन काशीपुर हाईवे स्थित शारदा सिटी में धर्म सभा व हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन किया गया।
हनुमान चालीसा कार्यक्रम के बाद अनूप दत्ता एवं के के शर्मा जी द्वारा भक्तजनों को संबोधन किया गया।
लोगों ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्ण हनुमान चालीसा का पाठ व धर्म सभा को भी सुना।
कार्यक्रम में अमृता गिरी द्वारा छोटे बच्चों को उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्यक्रम के संचालक कुलदीप खुराना (जिला उपाध्यक्ष ) ने सभी गणमान्य ,हिंदू युवा वाहिनी टीम एवं शारदा सिटी सोसाइटी एवं समाजसेविका अमृता गिरी का स्नेह पूर्ण आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष भुवन बिष्ट मौजूद थे।
इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ,के के शर्मा, अमृता गिरी, ओम प्रकाश चौधरी, हिन्दू युवा वाहिनी उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विनय भदौरिया ,राजेश कुमार,मनोज गंगवार,नगर अध्यक्ष राजा भारद्वाज, रामावतार, विनोद सैनी ,आकाश शर्मा ,सुदीप रॉय, मनोज कुर्मी,सूरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में हिन्दू वाहिनी से जुड़े लोग व भक्तजन उपस्थित रहे।

Share this post