June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तराखंड और ऋषिकेश का देश में नाम रोशन करेगी शताक्षी-विधानसभा अध्यक्ष

ऋषिकेश।
बच्चे जब किसी कक्षा विशेष में अब्बल आते हैं अथवा टाॅप करते हैं तो न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि आसपास का समाज भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।यह कहना है उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का।
सीबीएसई बोर्ड की 12 वीं कक्षा मे ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता को उत्तराखंड में 99.6 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने तुलसी विहार, गुमानीवाला स्थित आवास पहुंचकर शताक्षी एवं उनके माता-पिता को पुष्प गुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व के क्षण है सीबीएसई बोर्ड में उत्तराखंड में सबसे अधिक 99.6 अंक प्राप्त कर शताक्षी गुप्ता ने ऋषिकेश का नाम रोशन किया है । श्री अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड में अनेक प्रतिभाएं हैं आवश्यकता उन प्रतिभाओं को और अधिक तराशने की है । उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि शताक्षी गुप्ता भविष्य में भी ऋषिकेश और उत्तराखंड का नाम देश में रोशन करेगी ।
इस अवसर पर शताक्षी गुप्ता के पिता श्री वेद प्रकाश गुप्ता, माता श्रीमती रीना गुप्ता, भाजपा नेता रवि शर्मा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर अशोक कुमार, अखिलेश चंद्र तिवारी, अशोक कुमार आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।